{"_id":"6646494ad61a1d45a60d9327","slug":"two-pumps-broken-population-of-13000-facing-water-shortage-etawa-news-c-216-1-etw1002-111855-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो पंप खराब, पानी की किल्लत से जूझ रही 13000 की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो पंप खराब, पानी की किल्लत से जूझ रही 13000 की आबादी
Thu, 16 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 16 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30:::इकदिल में पश्चिमी चौराहे पर पानी सप्लाई के लिए बना पंप बंद पड़ा हुआ। संवाद
फोटो 31::: इकदिल में नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने पंप के कमरे मे लगा ताला। संवाद
- इकदिल नगर पंचायत क्षेत्र में कस्बे को जलापूर्ति देने के लिए लगे हुए हैं चार पंप
- एक पंप ढाई माह से बंद तो दूसरे पंप का ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से व्यवस्था ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/इकदिल। इकदिल कस्बे को जलापूर्ति देने के लिए लगे चार पंपों में दो का संचालन ठप होने से कस्बे की आठ हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है। चार घंटे जलापूर्ति मिलने के समय नल से पानी की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोग पानी नहीं भर पा रहे हैं।
इकदिल कस्बे में लगभग आठ हजार की आबादी को जलापाूर्ति देने के लिए नगर पंचायत की ओर से चार पंपों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से नगर पंचायत के सामने स्थित सबसे पुराना पंप लगभग ढाई से बंद पड़ा है। जिम्मेदारों के अनुसार, भवन जर्जर हो जाने की वजह से उसे नहीं चलाया जा रहा है। इस बीच ढाई माह से तीन पंपों से आपूर्ति दी जा रही थी। तीन दिन पहले सोमवार को पश्चिमी चौराहे के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित एक अन्य पंप को संचालित करने वाले 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से वह भी बंद हो गया। नगर पंचायत के अधिकारियों की ओर से पत्राचार करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से सिर्फ दो ही पंपों से कस्बे की आबादी को आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे में सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे जलापूर्ति आने के समय पानी रफ्तार कम होने की वजह से एक बाल्टी भरने में काफी-काफी देर लग जाती है। वहीं घरों में मोटरों तक से पानी ऊपर नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे में तीन दिन से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो 32:::दिलीप सोनी। संवाद
कस्बे के निवासी दिलीप सोनी पानी ने बताया कि तीन से पानी मोटर से घर में नहीं चढ़ पता है। नीचे लगे नल से ही पानी भरकर काम चला रहे हैं। कभी-कभी इतना धीमे पानी आता है कि दो घंटे में दो ही बाल्टी भर पाती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फोटो 33:::महेश चंद्र। संवाद
कस्बा निवासी महेश ने बताया कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने की बावजूद व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। घर के बाहर लगी टोंटी से गर्मी में पानी भरने में पसीने छूट जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
चेयरमैन फूलनदेवी ने बताया कि जर्जर पंप के भवन के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। उन्होंने चुनाव के बाद नए भवन को बनवाने का आश्वासन दिया है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर फुंकने के लिए तीन दिन पहले ही अवगत करा दिया गया था। अभी तक नहीं जोड़ा गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।-- -- -
जूनियर इंजीनियर संजय कुमार कौशल का कहना है कि जानकारी मिली है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं। उपलब्ध होते ही एक-दो दिन में जैसे ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो 31::: इकदिल में नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने पंप के कमरे मे लगा ताला। संवाद
- इकदिल नगर पंचायत क्षेत्र में कस्बे को जलापूर्ति देने के लिए लगे हुए हैं चार पंप
- एक पंप ढाई माह से बंद तो दूसरे पंप का ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से व्यवस्था ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/इकदिल। इकदिल कस्बे को जलापूर्ति देने के लिए लगे चार पंपों में दो का संचालन ठप होने से कस्बे की आठ हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है। चार घंटे जलापूर्ति मिलने के समय नल से पानी की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोग पानी नहीं भर पा रहे हैं।
इकदिल कस्बे में लगभग आठ हजार की आबादी को जलापाूर्ति देने के लिए नगर पंचायत की ओर से चार पंपों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से नगर पंचायत के सामने स्थित सबसे पुराना पंप लगभग ढाई से बंद पड़ा है। जिम्मेदारों के अनुसार, भवन जर्जर हो जाने की वजह से उसे नहीं चलाया जा रहा है। इस बीच ढाई माह से तीन पंपों से आपूर्ति दी जा रही थी। तीन दिन पहले सोमवार को पश्चिमी चौराहे के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित एक अन्य पंप को संचालित करने वाले 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से वह भी बंद हो गया। नगर पंचायत के अधिकारियों की ओर से पत्राचार करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से सिर्फ दो ही पंपों से कस्बे की आबादी को आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे में सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे जलापूर्ति आने के समय पानी रफ्तार कम होने की वजह से एक बाल्टी भरने में काफी-काफी देर लग जाती है। वहीं घरों में मोटरों तक से पानी ऊपर नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे में तीन दिन से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो 32:::दिलीप सोनी। संवाद
कस्बे के निवासी दिलीप सोनी पानी ने बताया कि तीन से पानी मोटर से घर में नहीं चढ़ पता है। नीचे लगे नल से ही पानी भरकर काम चला रहे हैं। कभी-कभी इतना धीमे पानी आता है कि दो घंटे में दो ही बाल्टी भर पाती हैं।
विज्ञापन
फोटो 33:::महेश चंद्र। संवाद
कस्बा निवासी महेश ने बताया कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने की बावजूद व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। घर के बाहर लगी टोंटी से गर्मी में पानी भरने में पसीने छूट जाते हैं।
वर्जन
चेयरमैन फूलनदेवी ने बताया कि जर्जर पंप के भवन के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। उन्होंने चुनाव के बाद नए भवन को बनवाने का आश्वासन दिया है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर फुंकने के लिए तीन दिन पहले ही अवगत करा दिया गया था। अभी तक नहीं जोड़ा गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।