फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two power substations running from one HT line for two years

Kanpur News: दो साल से एक एचटी लाइन से चल रहे दो बिजली उपकेंद्र

Mon, 09 Sep 2024 02:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two power substations running from one HT line for two years
फोटो 13::
विज्ञापन


फाल्ट के बाद एक लाइन से शुरू की गई थी इकदिल की आपूर्ति
रेलवे लाइन के नीचे हुए फाल्ट को अभी तक नहीं किया गया सही

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। भरथना से इकदिल के लिए जाने वाली 33 केवी की लाइन में फाल्ट हुए दो साल बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने अभी तक इसे दुरूस्त नहीं किया है। काम चलाऊ व्यवस्था के तहत विभाग अभी भी बकेवर के दोनों उपकेंद्रों को एक ही लाइन से जोड़ कर कस्बे और गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू है।
लाइन पर लोड बढ़ने के कारण आए दिन क्षेत्र के लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अगर 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट हो जाता है तो बकेवर के दोनों ही बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र की बिजली सप्लाई के लिए यहां दो उपकेंद्र एक ही परिसर में बने हैं। उपकेंद्र प्रथम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली की आपूर्ति होती है जबकि उपकेंद्र द्वितीय से बकेवर कस्बा को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बकेवर प्रथम में पांच ग्रामीण फीडर कस्बे के हैं जबकि उपकेंद्र द्वितीय से दो फीडर क्षेत्र हैं। दोनों उपकेंद्रों को टकरुपुर के 132 ट्रांसमिशन बिजली घर से बिजली आपूर्ति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों उपकेंद्रों के लिए बिजली आपूर्ति के लिए 33-33 हजार की लाइनें अलग-अलग है। जिससे किसी एक लाइन में फाल्ट होने पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र की पूरी ही बिजली एक साथ बंद न रहे। दो वर्ष पहले इकदिल को जाने वाली 33 केबीए की लाइन जो कंधेसी क्रासिंग रेलवे लाइन के पास नीचे से गुजरी है, उसमें फाल्ट हो गया था।
उस समय रेलवे मरम्मत के लिए विभाग को जो समय दिया था उसमें फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। वहीं दूसरी ओर लाइन के इंसुलेटर भी पंचर हो गए थे। ऐसे में बिजली विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इकदिल बिजली उपकेंद्र को टकरुपुर 132 ट्रांसमिशन से जोड़ दिया गया था। इसके बाद से दोनों उपकेंद्रों को एक ही लाइन से जोड़ कर आपूर्ति की जा रही है।

इस व्यवस्था को दो साल बीत गए हैं लेकिन इसके बाद भी विभाग ने केबिल को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई है। एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि इकदिल बिजली घर की लाइन को हटवाकर उससे बकेवर प्रथम को जोड़ा जाएगा। भरथना से इकदिल को जाने वाली लाइन के इंसुलेटर को बदलवाने का कार्य किया जा रहा है। दोनों बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति के लिए अलग-अलग लाइन की पहले की तरह व्यवस्था 10 दिन में पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed