फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two person died on road accident in banda

बांदा: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत, पेट्रोल भरवा कर लौट रहे थे घर

Sat, 11 Jan 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
two person died on road accident in banda
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बांदा के अतर्रा में बाइक में पेट्रोल भरा कर वापस गांव लौट रहे युवकों की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल सिंह (27) पुत्र घनश्याम सिंह व पुष्पेन्द्र चौहान (30) पुत्र सूर्यभान सिंह देर रात गांव से बाइक पर सवार होकर नगर के बांदा रोड स्थित पेट्रोल पंप में ईंधन भराने आए थे। पेट्रोल भराकर दोनों मोटरसाइकिल से गांव वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर डिग्री कॉलेज के पास उनकी गाड़ी का अचानक अगला पहिया पंचर हो गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों युवक दूर जा गिरे।

टक्कर भीषण होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी देर में दोनों घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था तथा पिता के साथ खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था।

मृतक की मां मीरा सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक पुष्पेन्द्र की शादी तेंदुरा गांव निवासी रश्मि के साथ हुई थी। वह अपने पीछे 4 वर्ष की पुत्री माही व 2 वर्ष का पुत्र पियूष को छोड़ गया है।

मृतक पुष्पेन्द्र दो भाइयों में बड़ा था। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। मकर संक्रांति के त्योहार पर घर आया हुआ था। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed