फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two people injured in a stampede in a cloud of dust

धूल के इस गुबार ने कानपुर में मचाई भगदड़, कई जख्मी

Sun, 18 Dec 2016 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in a stampede in a cloud of dust
धूल के गुबार से मची भगदड़ - फोटो : ओपी वाधवानी
यूपी के कानपुर में निराला नगर इलाके में बने रेलवे मैदान में हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग से चारों ओर धूल के गुबार उठने लगे। सब कुछ धुंधला दिखाई देने लगा। इस बीच मची भगदड़ में कई लोग जख्मी हो गए।  
विज्ञापन

निराला नगर रेलवे मैदान पर 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को शनिवार को एसपीजी, एयरफोर्स की टीम ने परखा। कौशल विकास प्रदर्शनी स्थल के करीब बने हेलीपैड को लेकर जताई गई एसपीजी की आपत्ति पर एयरफोर्स की टीम ने भी मुहर लगा दी। 
विज्ञापन

दोपहर 12:35 बजे एयरफोर्स के हेलीकाप्टर ने जैसे ही लैंडिंग की वहां चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। अफरा-तफरी मच गई। इसी भगदड़ में गोविंद नगर के सुनील तिवारी और मनोज पाल गिरकर चुटहिल हो गए। इसके बाद एयरफोर्स के अफसरों ने कौशल विकास मंत्रालय के अफसरों से प्रदर्शनी स्थल के पास हेलीपैड बनाए जाने पर नाराजगी जताई। पास बनी रेलवे कालोनी की पानी की टंकी भी परेशानी पैदा कर रही है। हेलीकाप्टर की ट्रायल लैडिंग के वक्त तेज हवा के झोंके से प्रदर्शनी के लिए बनाए जा रहे वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर स्टाइल का पंडाल हिल गया। कई पर्दे फट गए और स्ट्रक्चर के एंगल भी उखड़ गए। इस पर एयरफोर्स की टीम ने नाराजगी जताते हुए चौथा हेलीपेड बनाने का निर्देश दिया। लैंडिंग के दौरान मैदान पर उड़े धूल के गुबार को रोकने के लिए गोबर से लेप और पानी का छिड़काव कराया गया। लैंडिंग रिहर्सल करीब ढाई घंटे लेट शुरू हुई। दूसरे रिहर्सल के बाद चौथे हेलीपैड को बनाने का काम शुरू हो गया। विधायक सतीश महाना ने बताया कि चौथे हेलीपैड को रिजर्व रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed