{"_id":"670a3caf519f5112e606f877","slug":"two-people-including-a-minor-drowned-in-the-river-accident-happened-during-idol-immersion-search-continues-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाबालिग समेत दो लोग नदी में डूबे, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाबालिग समेत दो लोग नदी में डूबे, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
Sat, 12 Oct 2024 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:39 PM IST
सार
Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र में मृर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। इसमें नाबालिग समेत दो लोग डूब गए। सूचना पर पहुंची गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के लोग शनिवार को माता की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए पहुंचे। इंदपामऊ समीप विसर्जन के दौरान नाबालिग समेत दो लोग नदी में डूब गए। ग्रामीणों की नजर पड़ी, तब तक दोनों नदी के बहाव में जा पहुंचे थे।
विज्ञापन
शोर मचने पर खोजबीन शुरू हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। डूबे नाबालिग की पहचान दिपेश मिश्रा (11) पुत्र प्रभात मिश्रा व ऋषभ मिश्रा (19) के रूप में की गई है। दोनों की तलाश में पुलिस गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद ले रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन