{"_id":"5e27fbdc8ebc3e4b3268d65f","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-unnao-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरा ट्रक, दो की मौत
Wed, 22 Jan 2020 01:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ पुल पर मंगलवार देर रात घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई। तीसरे का सीएचसी बिल्हौर में इलाज चल रहा है।
मृतकों में प्रयागराज के थाना नवाबगंज के भगवतीपुर सरकेमपुर गांव निवासी ट्रक चालक जमुना प्रसाद (25) व क्लीनर दानिश (19) पुत्र अकरम शामिल है। वहीं ट्रक सवार फैजान (27) पुत्र मिराज घायल हो गया।
सीएचसी बिल्हौर में उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद गंगा नदी में गिरे ट्रक सवार दो लोगों को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया लेकिन चालक के ट्रक में फंस जाने से उसके शव को सुबह रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका है।