{"_id":"5cf3f3e1bdec220758762089","slug":"two-people-dead-in-bike-and-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई- सीतापुर मार्ग पर डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई- सीतापुर मार्ग पर डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
Sun, 02 Jun 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई सीतापुर मार्ग पर शुक्लापुर के पास शनिवार रात डीसीएम ने बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकहा निवासी राजाराम (45) पुत्र नन्हू के बड़े भाई रामनरेश की पुत्री पूनम की शादी बढ़ैयनपुरवा में हुई थी। पूनम की चौथी लेकर शनिवार शाम राजाराम भांजे सर्वेश (23) पुत्र चंद्रपाल निवासी जतुली थाना हरियावां और गांव निवासी दिनेश पुत्र मथुरा के साथ बाइक से बढ़ैयनपुरवा जा रहे थे।
रात 10.30 बजे हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ग्राम शुक्लापुर के निकट बाइक रोककर तीनों बात करने लगे। इस दौरान सीतापुर की ओर से आई डीसीएम ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजाराम और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां राजाराम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दिनेश को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
राजाराम किसान था। परिवार में पत्नी रानी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। शनिवार रात एक बजे मोबाइल से दुर्घटना में घायल होने की जानकारी परिजनों को मिली, लेकिन अस्पताल पहुंचे तो राजाराम का शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सर्वेश भी खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी पूनम, दो पुत्र और एक पुत्री है।