फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two parties clash in minor dispute, one died and 10 injured

फतेहपुर: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, किसान की मौत और 10 घायल

Mon, 10 Aug 2020 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash in minor dispute, one died and 10 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में बच्चों को पीटने के विवाद में रविवार रात दो पक्षों में चले लाठी-डंडे में दस लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह एक पक्ष से घायल किसान की कानपुर हैलट में मौत हो गई। पुलिस ने कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना हुसैनगंज थाने के गोपीपुर गांव की है। गांव के रजपाल यादव (50) खेती करते थे। रजपाल और पड़ोसी रतिभान यादव के परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है। अक्सर विवाद होता था। रविवार शाम रतिभान की बेटी शीला (10) चचेरी छोटी बहन के साथ चारे के बोझ लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


शीला रास्ते में रजपाल के भतीजे विनोद से टकरा गई। विनोद ने शीला की पिटाई कर दी और रोते हुए शीला घर पहुंची। घरवालों को आपबीती बताई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को पीएचसी से लेकर आई। यहां डाक्टर ने रजपाल यादव की हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया। हैलट कानपुर में रजपाल की सुबह मौत हो गई।

घटना में एक पक्ष से रजपाल के अलावा उसकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री मिथलेश, पुत्र सर्वेश, भतीजा विनोद, ननकऊ भी घायल हुए। भतीजे विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रतीभान और उसके भाई बुद्दी, बुद्दी की पत्नी सुरेखा, शिवबाबू और उसकी पत्नी कुंती, छेद्दी पत्नी सुल्ली, मलखान, अनिल उर्फ उदल के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर, रतीभान के भाई सूरजभान की ओर से दिवंगत रजपाल व उनके बेटे सर्वेश, भतीजे विनोद, क्षत्रपाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। मारपीट में सूरजभान, रतीभान, सुरेखा, कुंती, छेद्दी को चोटे आई हैं। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट रात को दर्ज की गई थी। रजपाल की कानपुर में मौत की खबर आने के बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं तरमीम की गई हैं। कुछ आरोपियों को पकड़ा गया है।

जमीन विवाद की पुरानी रंजिश
दोनों पक्षों के बीच एक पुराने कच्चे को घर लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। घर पर रजपाल ने कब्जा कर लिया था। कब्जा करने का रतीभान पक्ष विरोध करता था। रजपाल घर को बनवाने की कोशिश करता था। रतीभान पक्ष निर्माण से रोकता रहा। इसी पर पक्षों के बीच विवाद बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed