फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two OTs and One Hospital ICU Sealed

Kanpur News: दो ओटी और एक अस्पताल का आईसीयू सील

Sat, 25 Apr 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two OTs and One Hospital ICU Sealed
कानपुर। अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कुछ दिनों से लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी और उनकी टीम ने सनिगवां स्थित नौ अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां दो अस्पतालों की ओटी और एक अस्पताल का आईसीयू सील किया गया। पांच अस्पतालों की एनओसी न होने पर उन्हें नोटिस दिया गया।
विज्ञापन




डॉ. रस्तोगी ने बताया कि नंदिनी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में ओटी और आईसीयू में गंदगी मिली जिस पर दोनों को सील कर दिया गया। अस्पताल ने काफी समय से रिन्युअल भी नहीं कराया। इसके चलते एक हिस्सा सील कर वहां पर चिकित्सकीय गतिविधियों के संचालन पर रोक लगा दी है। मर्सी हॉस्पिटल में गंदगी मिलने पर ओटी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


आयु हॉस्पिटल के पास एनओसी नहीं मिली। डे केयर सृष्टि अस्पताल के पास लाइसेंस नहीं था और कोई रोगी भी भर्ती नहीं थे। सरला नर्सिंग होम के बाहर लगे बोर्ड में गलत सूचनाएं जैसे एनआईसीयू, आईसीयू, डायलिसिस आदि की जानकारी लगा रखी थी। अस्पताल को नोटिस दिया गया। शिवधाम अस्पताल के बेसमेंट में चिकित्सकीय गतिविधियां चल रही थीं। नोटिस देकर तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। न्यू रामा हॉस्पिटल के पास लाइसेंस नहीं था। नोटिस देकर संचालन न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed