फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two officers suspended after leaving IPL bookies in jalaun

जालौन: आईपीएल सटोरिये को छोड़ने पर दो दरोगा सस्पेंड, प्रारंभिक जांच में सामने आई ये बात

Sun, 03 Jan 2021 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Jan 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Two officers suspended after leaving IPL bookies in jalaun
दरोगा कमल किशोर व दरोगा योगेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में आईपीएल सटोरिये को छोड़ने पर कालपी कोतवाली के दो दरोगाओं को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ले-देकर सटोरिये को छोड़ने का आरोप सही मिला है। दोनों की जांच गैर जनपद के किसी अधिकारी से कराने के लिए एडीजी को भी लिखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक छह दिसंबर की रात कालपी कोतवाली के महमूदपुरा चौकी प्रभारी योगेश पाठक और कोतवाली के दरोगा कमल किशोर ने हाईवे पर कार सवार एक आईपीएल सटोरिये को पकड़ा था, जिसको ले-देकर छोड़ देने की शिकायत प्रारंभिक जांच में सही मिली।
विज्ञापन


इस पर दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि एडीजी से गुजारिश की गई है कि मामले की गैर जनपद के किसी अधिकारी से जांच कराई जाए। पुलिस के सूत्रों के अनुसार सटोरिये से मौके पर करीब तीन लाख रुपये की रकम ली गई थी, बाकी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ली गई। जांच के दौरान यही ऑनलाइन लेनदेन दोनों दरोगाओं के गले की हड्डी बन गया। इसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। सटोरिये से दस से पंद्रह लाख रुपये की धनराशि वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed