फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two notorious cow smugglers arrested in police encounter

Kanpur News: गो तस्करी करने वाले दो शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two notorious cow smugglers arrested in police encounter
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने गो तस्करी करने वाले दो शातिर बदमाशों को मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध तमंचा, बाइक व कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार रात शिवली पुलिस बैरी-मैथा मार्ग पर हृदयपुर मोड़ के पास मुखबिर खास की सूचना पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने की फिराक में गिर गए। पुलिस पकड़ने के लिए दौड़ी तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। इस पर पुलिस टीम आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। इससे दोनों युवकों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने अपना ना मोहर सिंह व राजू बंजारा निवासी टीन टपरिया थाना सुकेत, जिला कोटा प्रांत राजस्थान बताया है। क्षेत्र में उनकी चहल कदमी को लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने पुलिस को बताया कि वह गो तस्करी का काम करते हैं। 11 दिसंबर को शिवली क्षेत्र में हुई गोतस्करी की घटना में शामिल थे। सीओ ने बताया कि पकड़े दोनों आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचा, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर व बाइक बरामद की गई है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
यह था मामला...
रामपुर गजरा के जंगल में बंधे मिले थे 37 गोवंश
शिवली थाना पुलिस ने तस्करी के लिए गोवंश बंधे होने सूचना पर 11 दिसंबर की रात को रामपुर गजरा में छापा मारा 37 गोवंश बरामद किए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर भाग निकले थे। एक तंबू के अंदर से कुछ कंबल, चादर, खाना बनाने वाले बर्तन, तीन मोबाइल फोन व एक राजस्थान प्रदेश में पंजीकृत वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने रात में सभी गोवंशों को वाहन बुलवाकर रैपालपुर स्थित गोशाला में पहुंचाया। इधर घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। गो तस्करों के तार राजस्थान से जुड़े होना बताए गए थे। इसी के बाद से पुलिस गो तस्करों की तलाश में जुटी थी।

......................
वर्जन.........
पकड़े गए आरोपी मोहर सिंह पर हरदोई, कानपुर देहात में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर के तहत छह मामले दर्ज हैं। वहीं राजू बंजारा के खिलाफ भी कानपुर देहात, कानपुर नगर में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। - आलोक कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed