{"_id":"5c95d4debdec2213e76c2746","slug":"two-new-online-agriculture-courses-will-start-from-march-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 मार्च से शुरू होंगे दो नए ऑनलाइन कोर्स, खेती की नवीन तकनीकों की मिलेगी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मार्च से शुरू होंगे दो नए ऑनलाइन कोर्स, खेती की नवीन तकनीकों की मिलेगी जानकारी
Sat, 23 Mar 2019 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि की नवीन तकनीकों को बताने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर और कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग के संयुक्त तत्वावधान में एग्रीकल्चर मैसिव ओपन ऑनलाइन रिसोर्स की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत 25 मार्च से दो नए कोर्सों रिसोर्स मैनेजमेंट इन रेनफैड ड्रायलैंड्स और फंडामेंटल ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन की शुरुआत होगी।
कृषि के स्नातक और परास्नातक छात्र, आईसीएआर के वैज्ञानिक, राज्य कृषि विवि के फैकल्टी ये दोनों कोर्स कर सकते हैं। रिसोर्स मैनेजमेंट इन रेनफैड ड्रायलैंड्स कोर्स के अनुदेशक डॉ. जीएम सुजीथ होंगे।
शुष्क भूमि में उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई तकनीक तथा प्रणालियों के बारे में इस कोर्स में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भारत द्वारा शुष्क भूमि में कृषि कार्य के लिए किए गए उच्चकोटि के शोध एवं उनके कार्यान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जाएगा।

फंडामेंटल ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन कोर्स के अनुदेशक बीएचयू के डॉ. बी जिरली होंगे। इस पाठ्यक्रम में एक्सटेंशन के उद्देश्यों, सिद्धांतों, दर्शन तथा परिणामों का समावेश किया गया है। एक्सटेंशन साइंस की आधुनिकतम प्रवृत्तियां कृषि क्षेत्र की उत्पादकता के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण हो गई हैं। कोर्स में एक्सटेंशन एजुकेशनिस्ट तथा एक्सटेंशन सर्विस प्रदाता के बीच अंतर दिखाने का प्रयास किया गया है।
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
दोनों पाठ्यक्रमों की शुरुआत 25 मार्च को होगी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। http://www.agmoocs.in पर इच्छुक छात्र पंजीकरण कर सकते हैं। पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए info@agmoocs.in पर संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद छात्र को वेबसाइट पर ही स्टडी मटैरियल उपलब्ध करा दिया जाएगा।