फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two more cows died in Safipur cowshed.

Kanpur News: सफीपुर गोशाला में फिर दो गोवंशों की मौत

Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two more cows died in Safipur cowshed.

विज्ञापन
कानपुर। सरकारी दावों और अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद सरसौल ब्लॉक के नारायणपुर गांव स्थित सफीपुर गोशाला (नारायणपुर शाखा) में गोवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर दो गोवंशों ने दम तोड़ दिया। बाउंड्री से सटे बगीचे में भी दफनाए गए गोवंशों के शवों के अवशेष पड़े हैं।

गोशाला में मवेशियों को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है। बीमार या घायल गोवंश की पहचान तक नहीं की जा रही। यदि कोई बीमार या मृत गोवंश नांद में गिरा पड़ा हो तो उसी के ऊपर भूसा डाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मृत गोवंशों को गोशाला की बाउंड्री से सटे खाली बगीचे में ही दफनाया जा रहा है। अवशेष बिखरे पड़े हैं। एक ही गड्ढे में आठ से दस गोवंशों को दबा दिया जाता है। पूरे बगीचे की खोदाई कराई जाए तो हाल ही में दफनाए गए 60 से 70 गोवंशों के अवशेष मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

कानपुर गोशाला समिति के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने पूरे मामले को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके मैनेजर ने एक केयरटेकर को हटाया गया था और संभव है कि वह ही यह पूरा मामला उछाला रहा हो। उन्होंने दावा किया कि इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों की मौत सामान्य नहीं है और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी से मिलने की बात कही। बीडीओ सरसौल निशांत राय ने बताया कि गोशाला में जो अव्यवस्थाएं मिली थीं, उनको दूर कराने का प्रसास चल रहा है। जल्द ही समिति से बात कर सभी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed