फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two more cases on SP MLA Irfan Solanki, SIT investigates old complaints

Irfan Solanki Case: सपा विधायक पर दो और मुकदमे, एसआईटी ने की पुरानी शिकायतों की जांच, लग सकती है गैंगस्टर

Wed, 07 Dec 2022 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसआईटी ने पुरानी शिकायतों की जांच की है और साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की है। विधायक पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक केस रंगदारी का है, तो दूसरा केस जमीन कब्जा, मारपीट, बलवा व धमकाने का है।

विज्ञापन
Two more cases on SP MLA Irfan Solanki, SIT investigates old complaints
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को जाजमऊ थाने में विधायक के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज की हैं। एक केस रंगदारी व दूसरा जमीन कब्जे से संबंधित है। केस में उनका भाई रिजवान, चाचा व अन्य साथी भी नामजद हैं।

विज्ञापन

अनवरगंज फूलवाली गली निवासी भाजपा कार्यकर्ता अकील अहमद खान ने रंगदारी का केस दर्ज कराया है। अकील के मुताबिक जिनको विधायक प्रताड़ित करते थे, वह उनकी मदद करते थे। नजीर फातिमा के मामले में भी पैरवी कर रहे थे। इसलिए कुछ समय पहले विधायक, रिजवान सोलंकी व पार्षद मुरसलीन खां उर्फ भोलू व अन्य गुर्गों ने धमकाया था।
विज्ञापन

उन्होंने धमकी दी थी कि मामले में न पड़ें। आरोप है कि जेल जाने के बाद भी उनके गुर्गे धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि विधायक 14 दिसंबर को जेल से छूट जाएंगे तब वह उनको सबक सिखाएंगे। इन सभी के खिलाफ जाजमऊ थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन कब्जा की, विरोध पर पीटा, मुंह में ठूंस दी थी पिस्टल
बेकनगंज कंघी मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने दूसरा केस दर्ज कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, जमीन कब्जा करने की धाराएं लगाई गई हैं। नसीम का आरोप है कि विधायक इरफान सोलंकी ने उनकी 500 वर्ग गज जमीन कब्जा कर ली है।

16 मार्च 2018 को जब इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, चाचा इश्तियाक सोलंकी, साथी आसिफ दलाल, शब्बर हुसैन, अब्दुल  व अन्य 16 अज्ञात जमीन कब्जा कर रहे थे, तब वह पहुंचे थे। विरोध करने पर इन सभी ने पीटा था। रिजवान ने उनके मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी। किसी तरह वह जान बचाकर भागे।

बढ़ रहा आपराधिक इतिहास, लग सकती है गैंगस्टर

विधायक पर अब कुल 13 केसों का आपराधिक इतिहास हो गया है। कई और केस दर्ज होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक पुलिस विधायक व रिजवान की हिस्ट्रीशीट भी खोलेगी और गैंगस्टर भी लगाएगी।

एसआईटी शिकायतों की जांच कर रही है। दो शिकायतों से संबंधित साक्ष्य पाए गए, जिनमें केस दर्ज कराया गया है। अन्य शिकायतों की जांच जारी है। जिसमें साक्ष्य व गवाह मिलेंगे, उनमें केस दर्ज किया जाएगा।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विधायक इरफान सोलंकी पर अब तक 13 मुकदमे

  • थाना ग्वालटोली: धोखाधड़ी, साजिश करना, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करना (198/22)
  • थाना जाजमऊ: आगजनी, रंगदारी, धमकी, मारपीट, गाली गलौज, साजिश रचना (127/22)
  • थाना ग्वालटोली: पीआइएनएच एक्ट में दर्ज मुकदमा (286/10)
  • थाना ग्वालटोली: बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी का केस (243/11)
  • थाना स्वरूपनगर: बलवा, मारपीट, धमकी का केस (40/14)

  • थाना स्वरूपनगर: घर में घुसकर मारपीट, बलवा व अन्य धाराओं का केस (48/14)
  •  थाना स्वरूपनगर: बलवा, हत्या का प्रयास, मारपीट की धाराओं में दर्ज केस (42/14)
  • थाना कर्नलगंज: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में दर्ज केस (10/17)
  •  थाना चमनगंज: लापरवाही से वाहन चलाने, लॉकडाउन का उल्लंघन करना (244/20)
  • थाना चमनगंज: आचार संहिता उल्लंघन, लॉकडाउन उल्लंघन का केस (23/22)
  •  थाना अनवरगंज: आचार संहिता उल्लंघन, लॉकडाउन उल्लंघन का केस (10/22)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed