{"_id":"5e444d4c8ebc3ee6040abaa0","slug":"two-mobiles-recovered-from-convicted-prisoner-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: सजायाफ्ता कैदी से दो मोबाइल बरामद, जेलर ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: सजायाफ्ता कैदी से दो मोबाइल बरामद, जेलर ने दी तहरीर
Thu, 13 Feb 2020 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mobile in jail
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से सेंट्रल जेल में बंद लखनऊ के कैदी से तलाशी में एक फरवरी को दो मोबाइल बरामद हुए। मंगलवार रात जेलर की तहरीर पर कैदी के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कैदी को प्रशासनिक आधार पर हरदोई जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जनपद लखनऊ थाना सदर कैंट मोहल्ला नई बस्ती मकान नंबर 551 निवासी सलीम उर्फ इमरान पुत्र शाह वसीम को हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। उसको करीब ड़ेढ़ वर्ष पहले फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजा गया था। तबसे वह सेंट्रल जेल की बैरक नंबर दो की कोठी तीन में बंद था। एक फरवरी को जेल वार्डन टीकेश्वर चौहान, राममनोरथ पाल, त्रिपुरेश मिश्रा, चंद्र प्रताप सिंह, उपजेलर सुरेश चंद्र वहां चेकिंग करने गए।
विज्ञापन
तलाशी में सलीम उर्फ इमरान से दो मोबाइल बरामद हुए। इस दौरान उसकी वार्डन से नोकझोंक भी हो गई। मोबाइल कब्जे में लेकर डिप्टी जेलर सुरेश चंद्र ने इसकी सूचना जेल के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
मंगलवार रात जेलर संजय कुमार सिंह की तहरीर पर कैदी सलीम उर्फ इमरान के खिलाफ जेल के अंदर अनाधिकृत रूप से दो मोबाइल चलाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। उसके आचरण की रिपोर्ट पर जेल के अधिकारियों ने प्रशासनिक आधार पर कैदी को हरदोई जेल स्थानांतरित करने के आदेश दिए।
बुधवार दोपहर पुलिस लाइन से भेजे गए फोर्स के साथ सलीम को सेंट्रल जेल से हरदोई जेल भेज दिया गया। जेलर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सलीम डेढ़ वर्ष से सेंट्रल जेल में बंद था। एक फरवरी को उसके पास से दो माबाइल बरामद हुए थे। कैदी सलीम को प्रशासनिक आधार पर हरदोई जेल भेज दिया गया।
फोर्स न मिलने पर जेलर ने एएसपी से की शिकायत
पत्राचार के साथ में प्रशासनिक आधार का आदेश देने के बाद भी पुलिस लाइन से आरआई किश्वर अली ने फोर्स की कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस पर जेलर संजय कुुमार सिंह ने एएसपी त्रिभुवन सिंह से वार्ता कर फोर्स भेजने की बात कही। एएसपी ने आरआई की फटकार लगाइ। तब उन्होंने कैदी को हरदोई भेजने के लिए एक दरोगा व चार सिपाहियों को वाहन समेत रवाना किया।