फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two medical teachers of GSVM suspended for doing private practice

जीएसवीएम: प्राइवेट प्रैक्टिस करने के लिए दो चिकित्सा शिक्षक निलंबित, आयकर छापे में भी आ चुके हैं नाम

Tue, 19 Apr 2022 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 10:52 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. स्वप्निल पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी आयकर छापे के दौरान दोनों के नाम सामने आए थे। इस मामले में शासन ने प्राचार्य से भी स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Two medical teachers of GSVM suspended for doing private practice
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सरकारी डॉक्टर होने के बाद भी प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में शासन ने मंगलवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी पैथोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वप्निल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला से डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। आयकर छापे में पता चला था कि डॉ. गुप्ता निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं और उनकी पत्नी की हैलट के सामने पैथोलॉजी है।

विज्ञापन

आयकर विभाग ने चार मार्च को काकादेव डबल पुलिया स्थित न्यूरॉन हॉस्पिटल और हैलट के सामने यूनीक पैथोलॉजी पर कार्रवाई की थी। छापे में एक करोड़ 30 लाख कैश मिला था। न्यूरॉन हॉस्पिटल से न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता और पैथोलॉजी से उनकी पत्नी डॉ. स्वप्निल गुप्ता का जुड़ाव पाया गया। सरकारी डॉक्टर होने के बाद भी वे प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में स्थायी नियुक्ति के पहले डॉ. स्वप्निल यह पैथोलॉजी संचालित करती थीं। नौकरी के बाद भी उन्होंने पैथोलॉजी नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

इस पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही शासन को भी रिपोर्ट भेजी थी। डॉ. काला ने दोनों के निलंबन की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोई भी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज या हैलट परिसर में प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते, लेकिन बाहर जाकर कौन क्या करता है? इसका पता वे कैसे रख सकते हैं? इस संबंध में सबको आगाह भी किया जाता है। शासन प्राइवेट प्रैक्टिस न करने के लिए भत्ता भी देता है। वहीं, डॉ. राघवेंद्र गुप्ता का कहना है कि अभी इस संबंध में उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed