{"_id":"6a19e923ffd9855c0c0004ca","slug":"two-matches-of-jnt-under-12-cricket-league-postponed-due-to-rain-kanpur-news-c-362-1-ka11003-148607-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश से जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के दो मुकाबले स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश से जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के दो मुकाबले स्थगित
विज्ञापन
कानपुर। गुरुवार देर रात हुई बारिश के कारण 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में 12वें दिन दो मुकाबले स्थगित कर दिए गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कानपुर साउथ मैदान की आउटफील्ड गीली होने के कारण डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन बनाम सिग्मा इलेवन और एसएनके इलेवन बनाम लीवरपूल इलेवन के मुकाबले को स्थगित करना पड़ा।
पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। यदि शनिवार को भी मौसम अनुकूल नहीं रहता तो दोनों मुकाबलों को रद्द घोषित कर संबंधित टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। इस संभावित निर्णय का असर पॉइंट्स टेबल पर भी पड़ सकता है क्योंकि दोनों पूल में प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच चुकी है। पूल-ए में लीवरपूल इलेवन और एसएनके इलेवन के बीच मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला माना जा रहा है। पूल-बी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन शीर्ष स्थान पर कायम है। सिग्मा इलेवन अंक तालिका में स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
अभी तक के मैचों के आधार पर अंकतालिका
पूल-ए - लीवरपूल के छह अंक, एसएनके इलेवन, राइजिंग स्टार्स इलेवन के चार-चार अंक और यंग चैंप्स इलेवन के दो अंक हैं।
पूल-बी- डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन ने छह अंक, सिग्मा इलेवन के चार अंक, रॉयल स्ट्राइकर्स इलेवन के दो अंक हैं। वारियर्स बॉयज इलेवन का खाता नहीं खुल सका है।