{"_id":"5d277b908ebc3e6d15259d34","slug":"two-man-drown-in-ganga-when-he-saving-a-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा में डूब रहे छात्र को छटपटाता देख बचाने गए युवकाें की गई जान, लाशों को देख हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा में डूब रहे छात्र को छटपटाता देख बचाने गए युवकाें की गई जान, लाशों को देख हर आंख हुई नम
Thu, 11 Jul 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबकर दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कैंट स्थित मैस्कर घाट पर गुरुवार को गंगा में नहा रहे छात्र को बचाने में दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी। गोताखोरों ने छात्र को तो बचा लिया, लेकिन बचाने गए दोनों युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक छात्र का मित्र था लेकिन दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जब गंगा से दोनों की लाशें निकलीं तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। छात्र को गंभीर हालत में सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमनगंज के श्रीनगर मोहल्ला निवासी पिंटू गुप्ता (25) आइसक्रीम बेचता था। मोहल्ले में रहने वाला शिवांशु जायसवाल (17) भी उसके साथ काम करता था।

बचाए गए एक छात्र की हालत गंभीर, निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
शिवांशु के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे वह पिंटू और हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने दोस्त ऋतिक वर्मा (16) के साथ मैस्कर घाट पर नहा रहा था। ऋतिक डूबने लगा तो उसे बचाने में पिंटू भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद एक युवक ने छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूब गया।
फिर गोताखार कूदे और तीनों को बाहर निकाला। तब तक पिंटू व अन्य युवक की मौत हो चुकी थी। ऋतिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिंटू और ऋतिक को बचाने में जान गंवाने वाले शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पिंटू के परिवार में पिता राम बाबू, मां मुन्नी, बड़े भाई रिंकू व टिंकू हैं। रिंकू फौज में हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से पिंटू की शादी की बात चल रही थी।