{"_id":"621a846c3f5e4b546e1c3fc0","slug":"two-lanes-will-increase-for-vehicles-on-bara-toll-from-kanpur-to-etawah-akbarpur-news-knp682788728","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से इटावा की ओर बारा टोल पर वाहनों के लिए बढ़ेंगी दो लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से इटावा की ओर बारा टोल पर वाहनों के लिए बढ़ेंगी दो लेन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लेन बनाने के लिए की गई खोदाई। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे के बारा टोल पर आने वाले समय में वाहन सवारों को ज्यादा समय नहीं रुकना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए कानपुर से इटावा जाने वाली सड़क की तरफ टोल प्लाजा में दो लेन और बनाई जा रही है। अगले चार माह में यह लेन बनकर तैयार हो जाएंगी।
बारा गांव के पास बने टोल प्लाजा में वाहनों की आवाजाही के लिए कुल 12 लेन है। इसमें छह-छह लेन आने व जाने के लिए निर्धारित है। प्रतिदिन यहां से करीब 35 हजार वाहन निकलते हैं। जिनसे करीब 50 लाख रुपये टोल की वसूली होती है।
एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि यहां से निकलने वाले 90 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लगा हुआ है। वहीं, दस प्रतिशत वाहन ऐसे भी निकलते जिनमें फास्टैग नहीं लगा होने और रिचार्ज न होने की वजह से कई बार टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आने वाले समय में कानपुर नगर में कई उद्योगों की स्थापना होनी है। इससे इस रूट पर वाहनों की संख्या और बढ़ेगी। वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए टोल प्लाजा पर दो लेन और बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसके लिए कानपुर से इटावा जाने वाली लेन पर खोदाई भी शुरू हो गई है। वहीं नई लेन के पीछे और आगे 200-200 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर दो लेन बनाई जाने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही इससे वाहन निकल सकेंगे। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।