फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two killed, woman injured in bike collision

Kanpur News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, महिला घायल

Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two killed, woman injured in bike collision
उदी। पछायगांव क्षेत्र में गांव बलदेव सिंह गांव के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुरा बलदेव सिंह निवासी अंकित (23) पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अपने गांव से आठ किलोमीटर दूर आगरा जनपद के सायपुरा गांव में कोचिंग पढ़ता था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। गांव से निकलते ही कुछ दूरी पर आगरा-वाह रोड पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में अंकित और दूसरी बाइक पर सवार पुरा बलदेव सिंह गांव के ही सोबरन सिंह (55), उनकी पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने सोबरन और अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मीरा देवी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर के निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल आए सोबरन के पुत्र सौरभ ने बताया कि पापा-मम्मी आगरा के थाना बाह क्षेत्र के ग्राम रजपुरा मामा के घर से चचेरी बहन की शादी के लिए भात मांगकर लौट रहे थे। तभी थाना पछायगांव की कोरीकुआं पुलिस चौकी के पास बहादुरपुरा गांव के पास हादसा हो गया। थाना प्रभारी कृष्णालाल पटेल ने बताया कि बाइकों के आमने-सामने टक्कर में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।






छह भाइयों में सबसे छोटा था अंकित

अंकित के बड़े भाई सोनू ने बताया कि अंकित बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र था और पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहा था। अंकित छह भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे की खबर मिलते ही मां शुक्ला देवी परिवार के सदस्य व ग्रामीणों के साथ रोती-बिलखती जिला अस्पताल पहुंचीं। घर के सबसे छोटे चिराग बुझने पर सबका रो-रोकर बुरा हाल था।





तीन अप्रैल को होनी है भतीजी की शादी... मची चीत्कार

सोबरन सिंह के छोटे भाई अशोक कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को उनकी बेटी प्रीति की शादी है। सोबरन सिंह शादी का भात मांगने के लिए अपने साले विनोद के घर बाह राजपुरा गए थे। वहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। सोबरन सिंह किसान थे, उनके चार बेटे हैं। शादी वाले घर में हादसे की खबर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। जिला अस्पताल पहुंची सोबरन सिंह की बहन सरोजनी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed