{"_id":"9ac862e68d87af8a1ebc1db37086e3f4","slug":"two-killed-in-accident-14-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, 14 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर के रूमा हाइवे पर मंगलवार रात खड़े ट्रक में मैजिक की टक्कर से चुनकी देवी (40), और बंशलाल निषाद की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
महाराजपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को हैलट रेफर कर दिया, जिनमें 6 की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
फतेहपुर से सवारियों से भरी एक टाटा मैजिक कानपुर आ रही थी। रूमा हाइवे पर एक्सिस कॉलेज के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। चालक स्टेयरिंग नहीं संभाल सका और ट्रक में टकराने के बाद पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में फतेहपुर के बवारा गांव निवासी रामचंद्र (45), उनकी चुनकी देवी , बेहता मलवां के राजकुमार (25), अशोक (24), योगेन्द्र (32), चिवलहा हथगांव के मोहम्मद सईद (28), उनकी मां हसबुन निशा (42), चचेरी बहन जुबैदा समेत 16 सवारियां और बारादेवी निवासी ड्राइवर बंशलाल निषाद घायल हो गए। सूचना पाकर महाराजपुर पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चुनकी देवी और ड्राइवर बंशलाल की मौत हो गई। बताया गया कि मैजिक पर सवार सभी लोग मुंबई में नौकरी करते हैं। दिवाली की छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को इन्हें मुंबई लौटना था। इसके लिए सेंट्रल स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।