फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two inspector suspended on the charge of extortion

Kanpur: मेरा बेटा बेकसूर है, उसे छोड़ दो... पर दो दरोगाओं ने वसूले 38 हजार, निलंबित

Wed, 07 Aug 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 10:45 PM IST
सार

Kanpur News: चोरी की दाल खरीदने के आरोप में कारोबारी के साथ ही उनके बेटे को भी बिठूर पुलिस उठा लाई थी। थाने से छोड़ने के एवज में पिता से रुपये वसूले थे। डीसीपी ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर दो दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Two inspector suspended on the charge of extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वसूलीबाजों पर कार्रवाई के साथ ही पुलिस कमिश्नर ने अपने विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी पश्चिम ने बिल्हौर थाने में तैनात दो दरोगाओं को मंगलवार रात को निलंबित कर दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी जांच बैठा दी है। आरोप है कि चोरी की दाल खरीदने के मामले में पुलिस पिछले माह कारोबारी के साथ ही उनके बेटे को भी उठा लाई थी। पिता गुहार लगाता रहा कि उनका बेटा बेकसूर है।

विज्ञापन


इसके बाद भी 38 हजार रुपये वसूलने के बाद बेटे को थाने से छोड़ा गया था। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के जानकी पैलेस गेस्ट हाउस के सामने विजय कटियार के गल्ले के गोदाम की दीवार काटकर उर्द व मूंग दाल की 11 बोरी चोरी हो गईं थीं। सुबह विजय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

विज्ञापन

इससे पुलिस धनीराम और उनके बेटे राजू तक पहुंच गई। उनके गोदाम से साढ़े पांच क्विंटल दाल भी बरामद कर ली। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लिया और चोरों की तलाश शुरू की। चोर तो नहीं मिलेे लेकिन सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और अंकुर मलिक ने राजू को छोड़ने के बदले 38 हजार रुपये का सौदा कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की जो, अभी तक चल ही रही है। पुलिस को धनीराम के परिवार ने जानकारी दी कि उनके बेटे को छोड़ने के लिए 38 हजार रुपये लिए गए हैं और रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत पर डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने जांच शुरू की। आरोप की पुष्टि होने पर डीसीपी ने रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को दी। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।

वसूलीबाजों और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। अगर कोई पुलिसकर्मी किसी भी तरह का भ्रष्टाचार कर रहा है, तो उसकी जानकारी दें, जांच कराने के बाद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- हरीश चंदर, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed