Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two illegally operated clinics were sealed and two were locked down.

Kanpur News: अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक किए सील, दो में की तालाबंदी

Sun, 07 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two illegally operated clinics were sealed and two were locked down.
कानपुर देहात। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों व क्लीनिकों में मानकों की जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसीएमओ ने अकबरपुर नगर में जांच की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित होते मिले दो क्लीनिकों को सील कर दिया जबकि अन्य दो क्लीनिकों में भी तालाबंदी की गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से रूरा रोड स्थित शर्मा क्लीनिक की जांच की गई। क्लीनिक एक दुकान में संचालित होता मिला। उसमें मरीजों को लिटाने के लिए बेड की जगह बेंच पड़ी हुई थीं। वेटिंग एरिया भी नहीं बना था और न ही अग्नि सुरक्षा के लिए फायर सिलिंडर लगाया गया था। संचालक की ओर से डिग्री व पंजीकरण संबंधी प्रपत्र न दिखा पाने पर क्लीनिक को सील कर संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद नयागंज वार्ड में पावर हाउस गली स्थित डॉ. सुल्तान क्लीनिक की जांच की गई। क्लीनिक मानक विहीन रूप से संचालित हो रहा था। टीम के पहुंचने पर संचालक क्लीनिक छोड़कर भाग निकला था। इसपर क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा किया गया है। देव डेंटल क्लीनिक व आरती डेंटल क्लीनिक में संचालकों के पास बीडीएस की डिग्री तो मिली लेकिन एक भी क्लीनिक का पंजीकरण नहीं पाया गया। इस पर दोनों क्लीनिक में तालाबंदी कर संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसीएमओ ने बताया कि निजी क्लीनिक व अस्पताल में मानकों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानक विहीन अस्पताल व क्लीनिकों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
अभियान चलने से पंजीकरण के लिए आने लगे आवेदन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 मई से अभी तक करीब 30 निजी क्लीनिकों व अस्पतालों की जांच की गई। इनमें से करीब 25 क्लीनिक मानक विहीन रूप से संचालित होते मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 15 क्लीनिकों को सील किया है। इसके परिणाम स्वरूप संचालकों की ओर से क्लीनिकों के संचालन के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कई डिग्रीधारी डॉक्टर भी अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करते मिले थे। सील किए गए करीब 15 क्लीनिकों में से पांच के संचालकों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। प्राप्त आवेदनों में मानकों की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी व सीएमओ को सौंपी जाएगी। उनका अनुमोदन मिलने के बाद क्लीनिक संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed