फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two houses collapsed due to rain, old man injured

बारिश से दो घर गिरे, वृद्ध घायल

Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to rain, old man injured
सिकंदरा। मूड़ादेव गांव में शुक्रवार रात बारिश के दौरान दीवार व टीनशेड ढहने से एक वृद्ध घायल हो गया। उसे परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कच्ची महटौली में घर गिरने से वृद्धा बेघर हो गई।
विज्ञापन

मूड़ादेव गांव में शुक्रवार रात बारिश के दौरान दीवार व टीन शेड ढह गया। उसके नीचे सो रहे लालाराम (65) दब गए। परिजनों व आसपास के लोगों ने वृद्ध को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर पवन कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में कच्ची महटौली की मूला देवी ने बताया कि बारिश से कच्चा घर गिर गया।
विज्ञापन

इससे गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया। बेटा संजय मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। बताया कि पात्र होने के बाद भी उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया पीड़ित परिवारों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed