फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Hang Themselves and One Consumes Poison in Kanpur

तीन लोगों ने चुनी मौत: कानपुर में दो लोगों ने फंदा लगा और एक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
सार

कानपुर में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया। तीनों घटनाओं के पीछे का कारण परिजन नहीं बता सके।

विज्ञापन
Two Hang Themselves and One Consumes Poison in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने फंदा लगाकर और एक ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें से दो ने शराब पीने के बाद घर में विवाद होने पर आत्महत्या की है। रेलबाजार के कुम्हार मंडी निवासी प्रिंस शुक्ला (26) ने शनिवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इसी प्रकार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साहब नगर निवासी नेहा सोनकर (20) ने शनिवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


वह दो बहन जोया और नेहा में छोटी थी। पिता विनोद का पूर्व में देहांत हो चुका है। वहीं, फजलगंज थाना क्षेत्र के ओम नगर मोहल्ले में रहने वाले संतोष कुमार (45) ने शनिवार शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हैलट लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी नीलम और बेटा मयंक है। शराब पीने के बाद घर में कुछ कहासुनी हुई इसके बाद उन्होंने ये कदम उठा लिया। इसी तरह, हनुमंत विहार इलाके में रहने वाले ऑटो चालक अभिषेक (35) ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी।

हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि अभिषेक पत्नी और बेटी के साथ किराये के घर में रहता था। उसकी पत्नी फैक्टरी में नौकरी करती है। शराब को लेकर विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed