फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two farmers riding loader died due to collision with trolley, four injured referred to district hospital from PHC

ट्राला की टक्कर से लोडर सवार दो किसानों की मौत, चार घायल पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Mon, 06 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two farmers riding loader died due to collision with trolley, four injured referred to district hospital from PHC
जैनपुर गांव के पास मुगल रोड पर पलटा पड़ा लोडर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। जैनपुर गांव के सामने रविवार शाम अनियंत्रित ट्राला ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर सड़क पर पलट गया। हादसे में लोडर सवार अफसरिया की मड़ैया गांव निवासी दो किसानों की मौत हो गई। वहीं, लोडर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अफसरिया की मड़ैया गांव निवासी विनोद (40) ने बताया कि गांव के ही श्रीकृष्ण (45) रामबाबू (50), विकास उर्फ कोमल (32) व अमन (25) के साथ रविवार को साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने राजपुर आए थे।
विज्ञापन

खरीदारी के बाद शाम को वापस जाने के दौरान सामान अधिक होने पर एक लोडर भाड़े पर कर लिया। सभी पांचों लोग लोडर में सवार होकर घर जा रहे थे। जैनपुर गांव के पास ट्राला की टक्कर से लोडर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोडर चालक राजपुर निवासी अमोल वर्मा समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजपुर पीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर डीके सिंह ने श्रीकृष्ण व रामबाबू को मृत घोषित कर दिया।

बाकी चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं ट्राला लेकर भागे चालक की तलाश में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed