{"_id":"5e3907438ebc3ec6ea07d4c7","slug":"two-families-came-to-kanpur-from-wuhan-in-china-under-observation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चीन के वुहान से आए दो परिवार ऑब्जर्वेशन में, कोरोना के मद्देनजर रखी जा रही है निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चीन के वुहान से आए दो परिवार ऑब्जर्वेशन में, कोरोना के मद्देनजर रखी जा रही है निगाह
Tue, 04 Feb 2020 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से लौटे दो परिवारों को कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर ऑब्जर्वेशन (निगरानी) में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों पर नजर रखे हुए हैं। जुकाम, बुखार, खांसी, सीने की जकड़न और गले के संक्रमण जैसे लक्षण उभरने पर इनका तुरंत उपचार शुरू कर दिया जाएगा।
ये दोनों परिवार वुहान शहर के नजदीक रह रहे थे। इसके साथ ही चकेरी एयरपोर्ट पर सोमवार को तीन सौ यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। सीएमओ ने डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि चीन से लौटे लोगों को 28 दिन अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जाएगा।

Trending Videos
एक सप्ताह पहले वुहान से लौटने वाला शहर का परिवार आर्यनगर का रहने वाला है। परिवार के मुखिया वहां चीन की कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। शासन के निर्देश पर रोगी का नाम और पता गोपनीय रखा गया है।
दूसरा परिवार कोलकाता है। यहां आने के बाद उसे रोक लिया गया है। सीएमओ डॉ. शुक्ला का कहना है कि ऑब्जर्वेशन की अवधि पूरी होने पर उन्हें कोलकाता जाने की अनुमति दे दी जाएगी। दोनों परिवार स्वस्थ हैं, अभी उनमें कोई लक्षण नहीं है।

एयर इंडिया के जंबो बी 747 विमान से चीन से देश लाए जा रहे लोगों में शहर का एक भी व्यक्ति नहीं है। जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह ने बताया कि जंबो बी की फ्लाइट से अभी शहर का कोई व्यक्ति नहीं आया है। लेकिन चकेरी एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
प्रतिदिन तकरीबन तीन सौ यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाती है। एयरपोर्ट के स्टाफ को एन-95 मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें एयरपोर्ट पर तैनात की गई है। प्रभावित क्षेत्र से आने वालों को उनके घर में ही ऑब्जर्वेशन पर रखा जाएगा।