{"_id":"67a19a77087d69859e069a9e","slug":"two-dumpers-collided-at-a-speed-of-80-kmph-in-hamirpur-three-burnt-alive-in-fire-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 80 किमी की रफ्तार... तेज धमाके के साथ दो डंपर के बीच भीषण टक्कर, आग में तीन जिंदा जले; नजारा देख दहले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 80 किमी की रफ्तार... तेज धमाके के साथ दो डंपर के बीच भीषण टक्कर, आग में तीन जिंदा जले; नजारा देख दहले लोग
Tue, 04 Feb 2025 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:16 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 80 किलोमीटर की रफ्तार से दो डंपर आपस में टकरा गए। आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि दोनों डंपर के खलासी सीएचसी में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
hamirpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे (एनएच 34) पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत में मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
घटनाक्रम में सोमवार की रात करीब 8:45 बजे हाईवे पर छिरका गांव के निकट दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला सीतापुर के थानाक्षेत्र सिंधौली के ग्राम रेवरीपुरवा निवासी पंकज गौतम (30), हसनापुर थानाक्षेत्र के मानपुर निवासी हेल्पर अनिल (25) के साथ कानपुर की ओर से महोबा गिट्टी लेने जा रहा था।
उसमें चालक का साला थाना लहपुर के गांव कुंभारनपुरवा निवासी कपिल (24) समेत एक अन्य व्यक्ति सवार था। दूसरी ओर कानपुर की तरफ से महोबा गिट्टी लेने के लिए जा रहा था जिसमें चालक पंकज गौतम (30) पुत्र अंगने लाल निवासी ग्राम रेवरीपुरवा थाना सिधौली जनपद सीतापुर एवं हेल्पर अनिल (25) पुत्र राजकुमार निवासी मानपुर थाना हसनापुर जनपद सीतापुर व एक अन्य व्यक्ति सवार था।
विज्ञापन
छिरका गांव के पास कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा दूसरा ट्रक सामने से टकरा गया। ट्रक में सवार उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज के नेवलगंज गांव निवासी चालक विकास यादव (25) व हेल्पर हसनगंज थानाक्षेत्र के उलरापुर गांव निवासी कुंवर राजपूत (22) घायल हो गए।

दोनों ट्रकों में सवार लोग केबिन में फंस गए। तेज धमाके के साथ टकराने से दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में पंकज उसका साला कपिल व दूसरे ट्रक के खलासी कुंवर राजपूत की जिंदा जलने से मौत हो गई।
एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि वाहनों में तीन लोग फंसे है। अनिल व विकास को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।