{"_id":"581192f34f1c1bc877bc45fe","slug":"two-died-pick-up-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के बकेवर थानाक्षेत्र के किरतपुर गांव में देर रात फर्राटा भर रहे एक ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हुई। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। घायलों को भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
बुधवार देर रात बकेवर में गौमती पैट्रोल पम्प के सामने पिकअप से घर जा रहे इकदिल निवासी सुभाष (28) व रामकुमार (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जेसीबी की मदद से पिकप में फंसे शव को बाहर निकाला गया। जबकि पिकअप चालक समेत एक अन्य सवारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायलों के नाम नहीं पता लगाए जा सके।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।