{"_id":"57b30e314f1c1b4e446ebae0","slug":"two-died-in-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से गिरी माैत की दीवार, चीखने का भी नहीं मिला माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से गिरी माैत की दीवार, चीखने का भी नहीं मिला माैका
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Tue, 16 Aug 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर बारिश की वजह से दीवार गिरने से एक महिला और एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नौगवां गौतम गांव निवासी सीताराम त्रिवेदी की पत्नी सुधा त्रिवेदी (55) सोमवार सुबह गाय का दूध निकाल रही थीं। तभी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर जब तक उनको बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मलबा हटाने के दौरान शेष दीवार भी गिर पड़ी। जिससी चपेट में आकर मृतका के पुत्र सचिन त्रिवेदी पड़ोसी उर्मिला तथा बबली 18 घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। घटना इतनी भयावह थी की सुधा की चीख भी मिट्टी में ही धंसी रह गर्ई अाैर सांसे कब थम गई मालूम ही नहीं चला।
उधर महाराजपुर क्षेत्र के संतनपुरवा कुलगांव में मजदूर गंगाराम कुरील (45) की भी दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। वह सोमवार को घर में छप्पर के नीचे बैठे थे। बारिश के दौरान कच्ची दीवार ऊपर आ गिरी। पत्नी शंकुतला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई।