फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two died in a horrific road accident in Etawah

यूपी: इटावा में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेस वे पर टैंकर से टकराई कार, दो की मौत

Tue, 12 Apr 2022 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 12:36 PM IST
सार

इटावा में एक और भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। इटावा में ही 24 घंटे में यह दूसरा हादसा है। 

विज्ञापन
Two died in a horrific road accident in Etawah
सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर के बीच में खड़े पौधों में पानी डाल रहे टैंकर में कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक शहवाज खालिद, पुत्र खालिद मुन्नवर निवासी मकान नंबर ईडी 453 सेक्टर क्यू लखनऊ और ओमप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी प्रेमविहार पंपिन स्टेशन रोड अहमदाबादगंज ठाकुरगंज लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 131 पर एक्सप्रेस वे के डिवाइडर के बीच में खड़े पौधों में पानी डाल रहे टैंकर में पीछे टक्कर मार दी। एक्सप्रेस वे चौकी व यूपीडा के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस से पीजीआई, सैफई भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक्सप्रेस वे चौकी इंचार्ज कुदरैल देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed