{"_id":"62518f456fc41f553530cef4","slug":"two-died-due-to-diarrhea-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गर्मी से बिगड़ी आंतों की चाल, डायरिया से दो की मौत, गुर्दों पर भी पड़ रहा बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गर्मी से बिगड़ी आंतों की चाल, डायरिया से दो की मौत, गुर्दों पर भी पड़ रहा बुरा असर
Sat, 09 Apr 2022 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:22 PM IST
सार
सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि गर्मी से डायरिया और गैस्ट्रोइंटाइटिस हो रही है। वहीं डॉ. एसके गौतम ने बताया कि शरीर में पानी और नमक की कमी होने से किडनी शट डाउन हो जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार करने के बाद तपिश सेहत पर हमला कर रही है। गर्मी का असर दिमाग में पड़ने से इरिटेबिल बॉवेल सिंड्रोम (पाचन तंत्र का गड़बड़ाना) के रोगियों की हालत बिगड़ जा रही है। पेट रोगियों को डायरिया हो जा रहा है। इसके साथ ही समर डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गई। कई बच्चे गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। डायरिया के साथ गैस्ट्रोइंटाइटिस भी बढ़ रहा है। कल्याणपुर के रहने वाले रामेश्वर के बेटे सरस (4) की डायरिया के कारण मौत हो गई। उसने बताया कि दो दिन पहले पटना से लौटे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चे को तेज बुखार के बाद दस्त शुरू हो गया। क्षेत्र के डॉक्टर के यहां इलाज कराया लेकिन तड़के उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह ग्वालटोली के आईबीएस रोगी रजनीश (53) की गैस्ट्रोइंटाटिस के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे 10 साल से आईबीएस के रोगी रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी तेज होने से डायरिया हो गया। दोपहर को हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि गर्मी से डायरिया और गैस्ट्रोइंटाइटिस हो रही है। वहीं डॉ. एसके गौतम ने बताया कि शरीर में पानी और नमक की कमी होने से किडनी शट डाउन हो जा रही है।