फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two died and ten injured in auto and bike collision in Auraiya

Auraiya Accident News: ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 07 Aug 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Aug 2022 05:52 PM IST
सार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के पास ऑटो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने  बताया कि हाईवे पर गलत दिशा में चल रहे ऑटो की वजह से हादसा हुआ है।
 

विज्ञापन
Two died and ten injured in auto and bike collision in Auraiya
क्षतिग्रस्त ऑटो और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर के पास हाईवे पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

अयाना के बटपुरा गांव निवासी मुनेश का बेटा आशीष (30) ऑटो चालक था। वह रविवार को गांव के पशु व्यापारियों को लेकर बाबरपुर बकरमंडी बाजार गया था। वहां से अयाना लौटते समय व्यापारियों के साथ कुछ लोग और ऑटो में बैठ गए।
विज्ञापन

चालक अजीतमल से गांव जाने के लिए लालपुरा अंडरपास तक न जाकर गढ़िया ओवरब्रिज से ही गलत दिशा में हाईवे पर ऑटो ले गया। तभी कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अमरौधा पातेपुर गांव निवासी सुरेश दोहरे का बेटा महेंद्र (25) बाइक से इटावा के तुर्कपुरा-पहाड़पुर स्थित अपनी ससुराल पत्नी व बच्ची के पास जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर अजीतमल बिजली घर के पास पहुंचने पर ऑटो व बाइक सवार में टक्कर हो गई। हादसे की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार बालिस्टर, दीवान सिंह, राजा, लालू, अशोक, सुखराम, बुद्धिमान, ऑटो चालक व बाइक सवार युवक समेत करीब 12 घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अजीतमल सीएचसी पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने ऑटो चालक आशीष व बाइक सवार महेंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बटपुरा निवासी बालिस्टर को डॉक्टर ने सैफई रेफर किया।

सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ऑटो में सवार लोग बकरी बेचकर गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed