{"_id":"58bc561e4f1c1b5453e7ed92","slug":"two-dead-in-road-accident-at-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" जिंदगी के 'इम्तिहान' में मौत ने दी 'शिकस्त'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के 'इम्तिहान' में मौत ने दी 'शिकस्त'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:41 AM IST
सार
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
जीटी रोड पर मानीमऊ के पास हुआ हादसा
हेलमेट न लगाने से चालक के सिर में लगी चोट
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसे रत्ती भर इल्म नहीं था कि मौत बीच सड़क पर उनके इंतजार में कुंडली मारे बैठी है। वह तो घर से बेहतर भविष्य का ख्वाब सजाकर निकला थे, लेकिन 'दुनियावी इम्तिहान' पर मौत का झपंट्टा इतना भारी पड़ा कि झटके के साथ सब कुछ खत्म हो गया। एकबारगी तो घर में किसी को यकीन नहीं आया लेकिन जैसे सच्चाई पता चली, करुण क्रंदन फूट पड़ा। गांव में मातम पसरा है और हर आंख जार-जार है। हर किसी को एक ही अफसोस! आखिर, वह क्यों उस नामुराद इम्तिहान को देने गए, जिसने जिंदगी को ही 'शिकस्त' दे दी।
विज्ञापन
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे
डेमो पिक
कन्नौज में जीटी रोड पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पता चला इनमें से एक हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। इस हादसे में चालक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
रविवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिखवा निवासी रजत कटियार (21) पुत्र सरमन कटियार गांव के दोस्त आकाश दोहरे (22) पुत्र प्रभात कुमार के साथ मानीमऊ कस्बे बाइक से खरीदारी करने आ रहा था। मानीमऊ के पास तारकोल के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजत कटियार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाईस्कूल की परीक्षा देने घर आया था आकाश
डेमो पिक
पुलिस ने रजत के शव को कब्जे में लेते हुए आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में आकाश की भी मौत हो गई। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से से कोहराम मच गया। हेलमेट न लगाने से रजत के सिर में पीछे की तरफ चोट लगने से मौत हुई, वहीं दोनों युवकों के सीने और पैर में चोट थी।
हाईस्कूल की परीक्षा देने घर आया था आकाश
आकाश हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं। तीन भाइयों और तीन बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। आकाश की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट छा गया।