फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two DCMs collided on the expressway in Unnao, one driver killed, another injured

Unnao Accident News: हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, सात घायल

Sat, 28 May 2022 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 11:31 AM IST
सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two DCMs collided on the expressway in Unnao, one driver killed, another injured
हादसे के बाद डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ और औरास थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दिल्ली के विकासपुरी थाना क्षेत्र के लाल मार्केट निवासी द्वारिका प्रसाद (75) शनिवार सुबह बेटे चंदन कुमार (47) व पौत्र  विष्णु (14) के साथ कार से पैतृक गांव बिहार के सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी जा रहे थे।

विज्ञापन


कार बुलंदशहर के कस्बा खानपुर निवासी सचिन (40) चला रहा था। शनिवार सुबह 10 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहरपुरवा के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई। बेटा, पौत्र व चालक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


चालक सचिन की हालत गंभीर है। घायल चंदन ने बताया कि वह पिता का बैंक का काम कराने के लिए पैतृक गांव जा रहा था। कार की रफ्तार अधिक होने और चालक सचिन को झपकी लगने से हादसा हुआ है। कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी देवखरी में खड़ी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के सामने शनिवार सुबह पांच बजे एक्सप्रेसवे पर खराब डीसीएम में बहराइच से आलू लादने इटावा जा रही दूसरी डीसीएम पीछे से भिड़ गई। हादसे में पीछे वाली डीसीएम के चालक बहराइच के थाना हुजूरपुर के बारही लौकही गांव निवासी नियाजअली (26) की मौत हो गई।

गांव के ही मानबाबू (22) और क्लीनर छोटू (20) घायल हो गए। खराब खड़ी डीसीएम के चालक मथुरा के कौशीकला कस्बा निवासी धर्मवीर (48) ने भी दम तोड़ दिया। धर्मवीर पंजाब के मुख्तसर जिला के कवरवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनखेड़ा निवासी तेजेंदर (50) और गगन सिंह (22) के साथ स्पोर्ट्स का सामान लेने दिल्ली जा रहा था। तेजेंदर और गगन को भी चोर्टें आइं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed