{"_id":"651324307ee72cec9a033664","slug":"two-cows-died-after-being-hit-by-a-train-na-news-c-222-1-frk1001-3396-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। शेखपुर गुमटी नंबर 138-सी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय गायों का झुंड ट्रेन से टकराने से दो गोवंशों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर गोवंश के शवों को दफनाया।
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित शेखपुर गुमटी संख्या 138-सी से मंगलवार भोर ट्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान गुमटी से करीब 20 मीटर दूर आवारा गोवंशों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। दो गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। कुत्तों के झुंड ने गोवंशों के शवों को नोचना शुरू कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान रामसेवक बबलू ने फोन कर बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय को सूचना दी।
एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र व पशु चिकित्सालय से एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। थाने से दो सिपाहियों ने पहुंचकर जांच की। घटनास्थल के पास एक स्थान पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवा कर गोवंश के शवों को दफनाया गया। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष संत हरी गिरी ने मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। (संवाद)