{"_id":"5c3b5192bdec2273261ab94b","slug":"two-cow-found-dead-in-gaushala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठूंस-ठूंस के भर दिए आवारा जानवर, गोशाला में दो गायों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठूंस-ठूंस के भर दिए आवारा जानवर, गोशाला में दो गायों की मौत
Sun, 13 Jan 2019 08:27 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को गोशालाओं में ठूंस ठूंस के भर दिया गया है। जिससे गोशालाओं में अव्यवस्था शुरु हो गई है। जानवरों को खाने के लिए भरपेट चारा भी नहीं मिल रहा है। शायद यही वजह है कि कन्नौज के चपुन्ना में बनाई गई अस्थायी गोशाला में क्षमता से अधिक मवेशी होने से वहां अव्यवस्थाओं का दौर है।
गोशाला में दो गाय की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। दोनों मृत गायों का बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया गया। ग्राम मुर्रा में बनाई गई अस्थायी गोशाला में क्षमता से अधिक मवेशी आ जाने से प्रशासन ने अब क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर में गोशाला का निर्माण काफी तेजी से शुरू करा दिया है। हालत यह है कि तीन-तीन जेसीबी लगाकर खुदाई करई जा रही है। यहां ग्राम समाज में चारागाह की 14 बीघा जमीन को गोशाला के लिए चिन्हित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुर्रा में मौजूद मवेशियों को अब शरीफपुर की गोशाला में रखा जाएगा। उधर, डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मुर्रा की अस्थायी गोशाला में कई पशु बीमार हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।