{"_id":"5ccec03fbdec22076e319a56","slug":"two-companies-coming-to-give-jobs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार सौ से अधिक छात्रों को मिलेगी नौकरी, बड़े स्तर पर होने जा रहा है प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ से अधिक छात्रों को मिलेगी नौकरी, बड़े स्तर पर होने जा रहा है प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
Sun, 05 May 2019 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 05 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कानपुर के पांडुनगर में सात और आठ मई को बड़े स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो बड़ी कंपनियां चार सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर करेंगी।
संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि एसपीएम ऑटो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में छात्रों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर नौकरी देगी। सैलरी 14000 रुपये प्रति माह होगी। कंपनी सात मई को इंटरव्यू लेगी। छात्रों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी।

इच्छुक छात्र ध्यान दें...
इसके लिए 18 से 30 आयु वर्ष तक का कोई भी छात्र जो फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्रिंडर और फाउंड्री मैन ट्रेड से पढ़ाई कर चुका हो या अंतिम वर्ष में हो आवेदन कर सकता है।
इच्छुक छात्रों को सुबह दस बजे राजकीय आईटीआई पहुंचना होगा। साथ में तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक दस्तावेज और बायोडाटा लाना होगा। कंपनी 150 से अधिक छात्रों का चयन करेगी।
दूसरी कंपनी मदर सन सूमी सिस्टम लिमिटेड है। यह राजस्थान के अलवर की कंपनी है। कंपनी ने 250 से अधिक छात्रों के चयन की इच्छा जताई है। 13000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी साथ रहने खाने की व्यवस्था कंपनी की तरफ से मुफ्त दी जाएगी। आठ मई को इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।