फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two committees sold 704 bags of urea, one 83 bags of DAP.

Kanpur News: दो समिति ने 704 यूरिया, एक ने 83 बोरी डीएपी की बिक्री की

Sun, 05 Apr 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two committees sold 704 bags of urea, one 83 bags of DAP.
कन्नौज। दो समितियों ने नियमों को दर किनार कर 704 बोरी यूरिया और एक समिति ने 83 बोरी डीएपी की बिक्री कर दी। मामले की जांच रविवार को एडीओ कृषि को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शासन और डीएम आशुतोष मोहन अग्निहाेत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिले में खाद के स्टाॅक और उसकी बिक्री की प्रतिदिन समीक्षा की जाए, ताकि किसानों को खाद की कमी न हो और कालाबाजारी पर रोक लग सके। खाद का स्टाॅक पर्याप्त मात्रा में है पर प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इसका वितरण सही और पारदर्शी तरीके से हो रहा है। प्रशासन ने ऐसे खाद केंद्रों पर शिकंजा कसा है, जो बिना हिसाब-किताब के ज्यादा बेच रहे हैं। अब अधिकारी हर दिन खाद के स्टाॅक की जांच करेंगे, ताकि खाद सही किसानों तक पहुंचे और कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार अटारा तिर्वा समिति ने चार अप्रैल को 408 बोरी यूरिया, क्रय-विक्रय समिति गुरसहायगंज ने 296 और बरौली समिति ने 83 बोरी खाद बिक्री की है। इन समितियों ने जरूरत से ज्यादा खाद की बिक्री कर दी है। इस पर संबंधित ब्लाॅक के एडीओ कृषि काे मामले की जांच दी गई है। कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि अधिक खाद बिक्री करने वाले विक्रेता और समिति को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed