फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two children died due to drowning in the pond, in order to save one the other also drowned, mourning spread in

Kanpur: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, गांव में पसरा मातम

Sun, 07 May 2023 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 02:32 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रामीणों ने बताया कि दीपक पानी में डूब रहा था और उसे बचाने में सोनू भी डूब गया। आनन-फानन उन्हें सीएचसी लेकर आया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the pond, in order to save one the other also drowned, mourning spread in
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तालाब से निकलवाकर सीएचसी, घाटमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव निवासी सोनू (17) पुत्र उजियारीलाल और दीपक (16) पुत्र  लालता प्रसाद अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे। सुबह 11 बजे सारे दोस्त लौट आए, लेकिन दोनों नहाते रहे। कुछ देर बाद अचानक दीपक डूबने लगा।
विज्ञापन

इस पर सोनू उसको बचाने गया, लेकिन असफल रहा। दोनों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई आता दोनों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो मौतों से गांव में मातम पसरा है।

सोनू को आता था तैरना
परिजनों के अनुसार, दीपक और सोनू समेत सात-आठ दोस्त खेलते-खेलते तालाब नहाने पहुंच गए। दीपक को तैरना नहीं आता था। वहीं, सोनू तैरना जानता था, इसलिए उसको बचाने लगा। काफी प्रयासों के बाद वो उसे बाहर नहीं निकाल पाया। ना वह दूसरे को बचा पाया और ना खुद को। तालाब में डूबकर दोनों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed