फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two children died by drowning after slipping in a drain under construction in Unnao

Unnao: निर्माणाधीन नाले में भरा था बारिश का पानी, खेलते हुए पहुंचे थे बच्चे, फिसलकर गिरे...डूबकर हुई मौत

Fri, 23 Jun 2023 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jun 2023 11:21 AM IST
सार

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बीघापुर के अटवट गांव के पास निर्माणाधीन नाले में फिसलकर गिरे दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Two children died by drowning after slipping in a drain under construction in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बीघापुर तहसील के अटवट गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन नाले के पास खेल रहे दो बच्चे फिसलकर पानी में गिर गए। दोनों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

अटवट गांव निवासी रामू का बेटा शिवम (7) और इंदल का बेटा मयंक (9) गांव के बच्चों के साथ गुरुवार शाम करीब पांच बजे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर खेल रहे थे। इस दौरान दोनों एक्सप्रेसवे के लिए बनाए जा रहे तालाब और नाले को जोड़ने वाले अंडरपास के पास खेलने लगे।
विज्ञापन

नाले की दीवारें और उन पर स्लैब का काम लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने यहां मिट्टी का भरान नहीं किया है। बुधवार रात और गुरुवार दिन में हुई बारिश से नाले में पानी भर गया है। खेलने के दौरान शिवम और मयंक का पैर फिसला और वह दोनों पानी में गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलाअधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया
घटना के बाद मौजूद रहे अन्य बच्चे भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब तक पहुंचते, दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। एसडीएम रनवीर सिंह, सीओ विजय आनंद, कोतवाल बृजेश कुमार शुक्ला पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

कंपनी से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी
एसडीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही एजेंसी आईटीडी लिमिटेड के अधिकारियों से बात की है। शुक्रवार को वह आएंगे। एसडीएम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। सीओ विजय आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed