फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two cases of dowry harassment in Kannauj,  Attempted murder of a married woman , in laws beat woman fiercely

Kannauj: दहेज उत्पीड़न के दो मामले! एक में विवाहिता की हत्या का प्रयास, दूसरे में ससुरालियों ने जमकर पीटा

Sun, 12 Feb 2023 08:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दहेज उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया। वहीं, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Two cases of dowry harassment in Kannauj,  Attempted murder of a married woman , in laws beat woman fiercely
दहेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। वहीं, दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव इनायतपुर निवासी सायरा बानो ने रविवार को पति सलमान, ननद सितारा, अंजुम और ससुर कलाम के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पिछले साल 14 अगस्त 2022 को उसका सलमान से निकाह हुआ था।
विज्ञापन

निकाह के बाद दहेज में सलमान और परिवार के लोग कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 26 जनवरी को आरोपियों ने सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद तलाक देने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला
वहीं, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में  दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के ससुरालियों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ठठिया थाना क्षेत्र के रुरा गांव निवासी अफरोज ने बताया कि करीब 17 वर्ष पूर्व उसका निकाह गांव निवासी शान मोहम्मद के साथ हुआ था। उसके पांच बच्चे भी हैं। ससुरालवाले अभी भी दहेज की मांग करते हैं। शनिवार सुबह पति शान मोहम्मद दहेज की मांग करते हुए गालियां देने लगे।

जब उसने मना किया, तो सास इदन्ना बेगम और ननद शम्मो के साथ पति ने मारपीट की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही, मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed