फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two cars vandalized in Gujarat and Haryana

गुजरात और हरियाणा की दो कारों में तोड़फोड़, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

Tue, 07 Jan 2020 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Two cars vandalized in Gujarat and Haryana
कार के अंदर बिखरा पड़ा कांच - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर में अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात गैर राज्य की गाड़ियों का शीशा तोड़ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार समेत दो लोगों की तहरीर पर जांच शुरू की है। हितकारी नगर, काकादेव निवासी राम कुमार कश्यप सरकारी ठेकेदार हैं।
विज्ञापन


जो दो-तीन महीने पहले ही गुजरात से कानपुर आए थे। जिनका घाटमपुर में नये वैली प्रोजेक्ट में ठेका है। राम कुमार ने बताया कि वह अपनी कार घर के बाहर  फुटपाथ पर खड़ी करते हैं। इसके चार अन्य कारें भी खड़ी होती हैं। सोमवार देर रात स्कूटी सवार अराजकतत्वों ने उनकी कार से शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


इसके बाद उनके कार की फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं अराजकतत्वों ने विकास नगर निवासी राजेश कुमार पांडेय की घर के बाहर खड़ी हरियाणा नंबर कार को निशाना बनाते हुए शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों ही घटनाओं की तस्वीर घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed