फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers fight fiercely in Kanpur, younger brother fell from the roof, said that elder brother molests his

Kanpur Crime: दो भाइयों में मारपीट...छत से गिरा छोटा भाई, बोला- बड़ा भाई पत्नी से करता है छेड़खानी

Tue, 16 May 2023 08:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 08:47 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में भाइयों के विवाद में छोटा भाई छत से गिर गया। इसके बाद पीड़ित ने कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि बड़ा भाई उसकी पत्नी से छेड़खानी करता है।

विज्ञापन
Two brothers fight fiercely in Kanpur, younger brother fell from the roof, said that elder brother molests his
घायल सुरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी के अंतर्गत दो भाइयों में जमकर विवाद हो गया। इसमें दोनों के बीच मारपीट भी हो गई और बड़े भाई ने छोटे भाई को घर की छत से नीचे फेंक दिया। छोटे भाई ने आरोप लगाया है कि बड़ा भाई उसकी पत्नी से छेड़खानी करता है।

विज्ञापन

इसका विरोध करने पर पहले मारपीट की और उसे छत से फेंक दिया। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। पीड़ित सुरेश युवक कमिश्नर ऑफिस पहुंचा और कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरेश और उसकी पत्नी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। सुरेश घायल अवस्था में परिवार और पत्नी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचा था। सुरेश के पैरों में चोट है और जबड़े में फ्रैक्चर है। सुरेश ने आरोप लगाया की बड़ा भाई महेश मेरी पत्नी से छेड़खानी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से सुरेश से की थी शिकायत
रविवार की शाम को भी सुरेश की पत्नी ने उससे छेड़खानी की शिकायत की, जिसके बाद सुरेश का बड़े महेश से झगड़ा होने लगा। महेश और उसके दो पुत्र ने मिलकर सुरेश कि पहले पिटाई कर दी। इसके बाद घर की छत से सुरेश को नीचे फेंक दिया।

जांच कर कार्रवाई का आश्वासन
इसमें सुरेश घायल हो गया, जिससे उसके पैर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। सुरेश और उसकी पत्नी सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। उन्होंने महेश के खिलाफ करवाई किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed