फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two brother fight with axe for land

जमीन के एक टुकड़े को लेकर भाइयों के बीच चली कुल्हाड़ियां, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Jul 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
two brother fight with axe for land
कुल्हाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
चित्रकूट में खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में सगेे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चले। इससे एक पक्ष से पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलहरी गांव में सोमवार को तड़के मारपीट में स्थानीय निवासी  गया प्रसाद (60) पुत्र शिवलाल, शिव प्रसाद (28), चेतराम (30), मुन्नू (22) पुत्रगण गया प्रसाद व सीमा देवी (12) पुत्री चेतराम बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल चेतराम ने बताया कि वह अपने खेत में मकान बनवाने के लिए ईटा गिरवा रहे थे। तभी भाई व उसके घर के बच्चू, बद्दा, चुन्नीराम व घर की महिलाएं लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंच गए और खेत पर अपना कब्जा जताते हुए गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर चेतराम ने गालीगलौज का विरोध किया तो विरोधियों ने जमकर पिटाई की। सभी घायल बहिलपुरवा थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने घायलों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed