{"_id":"5d011ca0bdec22070264d59d","slug":"two-boys-misdeeded-with-girl-in-ghatampur-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर हैवानियत, बालिका से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर हैवानियत, बालिका से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 12 Jun 2019 11:58 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने बालिका (12) से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जानकारी होने पर बालिका की मां उसे लेकर बुधवार की शाम घाटमपुर कोतवाली आई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है, वह घर से बाहर था। मंगलवार को महिला रिश्तेदार के घर गई थी। घर पर उसकी दो पुत्रियां बड़ी 12 वर्ष और छोटी 9 वर्ष थीं। देर रात पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक आजाद (24) और अजमेरी (22) उसके घर पर घुस गए। आरोपियों ने बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया।
बालिका की चीखें सुन पड़ोसी घर से निकलकर उसके घर की ओर भागे। तबतक आरोपी वहां से फरार हो गए। बुधवार सुबह बालिका का मां घर लौटी तो उसे घटना मालूम हुई। महिला अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर कोतवाली आई। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही वह मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया कि घटना की जांच और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी थाने में छेड़खानी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो चुका है। बताया कि दोनों घरों से फरार हैं।