{"_id":"5ba39d9b867a557ff47de2fa","slug":"two-boys-drown-in-ganga-while-ganesh-visarjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवकों की मौत, 'गंगा तट पर छाया मातम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवकों की मौत, 'गंगा तट पर छाया मातम'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में भिटौरा गंगा घाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय गुरुवार शाम दो चचेरे भाई डूब गए। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राजनारायण का बेटा रानू(25) और अहमदगंज निवासी दुर्गा प्रसाद का बेटा रोहित(26) रिश्ते में चचेरे भाई थे। वे चौक बाजार की एक दुकान स्वर्णकार का काम करते थे। हुसैनगंज थाने के भिटौरा के ओम घाट चौक बाजार की गणेश प्रतिमा के विसर्जन में गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा स्नान के दौरान गहराई में चले जाने से डूब गए। गोताखोराें व पुलिस की मशक्कत के बाहर निकाले जा सके। उनकी सांसे चलती देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रोहित जिला अस्पताल में तैनात मैट्रन प्रमिला देवी का बेटा था। उसकी छह माह पहले पूनम के साथ शादी हुई थी। रोहित से छोटा एक भाई राहुल है। रानू की मां की पहले मौत हो गई थी। वह छोटे भाई आशीष व बहन गुड़िया की देखभाल करता था। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। कोतवाल शैलेंद्र सिंह पहुंचे। उन्हें समझा बुझाकर कार्रवाई को राजी किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह एक बार गंगा नहाकर बाहर आ गए थे। दोबारा गंगा स्नान के दौरान डूबे हैं। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि विसर्जन में शामिल होने आए कई लोग उछलकूद कर रहे थे, इसी दौरान गहराई में चले जाने से हादसा हुआ है।