फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two boys drown in ganga while ganesh visarjan

गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवकों की मौत, 'गंगा तट पर छाया मातम'

Thu, 20 Sep 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
two boys drown in ganga while ganesh visarjan
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में भिटौरा गंगा घाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय गुरुवार शाम दो चचेरे भाई डूब गए। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राजनारायण का बेटा रानू(25) और अहमदगंज निवासी दुर्गा प्रसाद का बेटा रोहित(26) रिश्ते में चचेरे भाई थे। वे चौक बाजार की एक दुकान स्वर्णकार का काम करते थे। हुसैनगंज थाने के भिटौरा के ओम घाट चौक बाजार की गणेश प्रतिमा के विसर्जन में गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा स्नान के दौरान गहराई में चले जाने से डूब गए। गोताखोराें व पुलिस की मशक्कत के बाहर निकाले जा सके। उनकी सांसे चलती देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रोहित जिला अस्पताल में तैनात मैट्रन प्रमिला देवी का बेटा था। उसकी छह माह पहले पूनम के साथ शादी हुई थी। रोहित से छोटा एक भाई राहुल है। रानू की मां की पहले मौत हो गई थी। वह छोटे भाई आशीष व बहन गुड़िया की देखभाल करता था। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। कोतवाल शैलेंद्र सिंह पहुंचे। उन्हें समझा बुझाकर कार्रवाई को राजी किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह एक बार गंगा नहाकर बाहर आ गए थे। दोबारा गंगा स्नान के दौरान डूबे हैं। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि विसर्जन में शामिल होने आए कई लोग उछलकूद कर रहे थे, इसी दौरान गहराई में चले जाने से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed