फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bike riders returning home from a wedding were crushed by a dumper, killing them.

Kanpur News: शादी से घर लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders returning home from a wedding were crushed by a dumper, killing them.
रूरा (कानपुर देहात)। शिवली मार्ग पर गहलौं गांव के पास रिंद नदी पुल से पहले शनिवार देर रात 12 बजे के करीब शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मार कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की कानपुर हैलट में मौत हुई। तीसरा साथी गंभीर घायल है। तीनों एक दोस्त की शादी में शामिल होकर तिगांई के एक गेस्ट हाउस से लौट रहे थे।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अनुराग पाल उर्फ कल्लू (32) शनिवार को चचेरे भाई सुमित पाल (26) और पड़ोसी रूपेंद्र पाल (30) के साथ एक बाइक से माखनपुरवा निवासी दोस्त भुल्लन की शादी समारोह में शामिल होने रूरा थानाक्षेत्र के तिगांई के एक गेस्ट हाउस में गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार रात करीब 12 बजे तीनों घर लौट रहे थे। जब वह रूरा-शिवली मार्ग पर गहलौं के पास रिंद नदी पुल से पहले पहुंचे तभी तीव्र मोड़ के पास सामने आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। कुछ देर बाद वहां से निकले राहगीरों ने रूरा पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मौके पर बाइक डंपर के अगले पहिए के नीचे फंसी मिली। तीनों बाइक सवार रक्तरंजित अवस्था में पड़े थे, जिसमें रूपेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। अनुराग और सुमित को एंबुलेंस से रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान अनुराग पाल उर्फ कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। सुमित का उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला कि अनुराग बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहना था। तीनों एक दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को थाने में खड़ा करा दिया है। हादसे की वजह तीव्र मोड़ बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........................
एक साथ शव पहुंचने पर मची चीत्कार
हादसे की जानकारी मिलते ही जुगराजपुर से ग्रामीण घटना स्थल के लिए दौड़ पड़े। रूपेंद्र का शव देख पिता राजपाल बदहवास हो गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। वहीं मां रानी देवी व अन्य परिजन घर पर बिलखते रहे। पिता ने बताया कि रूपेंद्र अविवाहित था और तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद अनुराग व रुपेंद्र के शव एक साथ गांव पहुंचे तो परिजनों में चीत्कार मच गई।

....................
घर पर पत्नी करती रही इंतजार, आई मौत की खबर
अनुराग गांव से अपने चचेरे भाई व साथी के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे में अनुराग की जान चले जाने की जानकारी हुई ताे भाई आशीष, बहन दीपिका, मां छिदाना, पत्नी रागिनी, चार वर्ष का बेटा शिवांश बिलखता रहा। पत्नी ने बिलखते हुए बताया कि वह उनसे जल्द वापस लौट आने की बात कहकर गए थे। चाचा मनीष पाल ने बताया कि अनुराग घर में सबसे बड़े था। उनके पिता गयाप्रसाद की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद घर की जिम्मेदारी अनुराग पर ही थी। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed