फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested including stolen solar panels, Auraiya was going to sell panels from Kalpi

चोरी के सोलर पैनल समेत दो गिरफ्तार, कालपी से पैनल बेचने जा रहे थे औरैया

Thu, 16 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including stolen solar panels, Auraiya was going to sell panels from Kalpi
सट्टी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद सोलर पैनल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सट्टी पुलिस ने सोलर पैनल व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लोडर में लदे सात सोलर पैनल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कालपी व सट्टी थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार शाम अफसरिया गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान भोगनीपुर की ओर से तेज रफ्तार लोडर आता दिखाई पड़ा। पुलिस देख लोडर रोकर उसमें सवार लोग भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने जालौन के कालपी शाहजहांपुर के आनंद ठाकुर व उसके साथी चंदकुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि लोडर में चोरी के सात सोलर पैनल हैं। ये पैनल कालपी के शाहजहांपुर सोलर प्लांट से चोरी किए हैं और औरैया बेचने के लिए जा रहे हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों पर सट्टी व कालपी थाने में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का सरगना शाहजहांपुर निवासी सोनू पाल मौके से भाग निकला। तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed